खोल्टा के खतरनाक मोड़ पर लगा क्रश बैरियर,दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक,पार्षद अमित साह मोनू की मांग पर डीएम अंशुल सिंह ने दिए थे तत्काल कार्रवाई के निर्देश,स्थानीय लोगों ने जताया आभार
अल्मोड़ा-नगर के खोल्टा क्षेत्र में लंबे समय से दुर्घटना का कारण बने एक खतरनाक तीखे मोड़ पर आखिरकार क्रश बैरियर लगाए जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। इस स्थान पर सुरक्षा दीवार अथवा क्रश बैरियर नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। सड़क किनारे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के चलते कई गौवंश सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरकर चोटिल हो चुके थे।
इसके अलावा कुछ स्कूटी सवार भी असावधानी अथवा संतुलन बिगड़ने के कारण इस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हुए थे।मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पार्षद अमित साह मोनू ने संबंधित विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था।पार्षद ने मौके की स्थिति को देखते हुए तीखे मोड़ पर तत्काल क्रश बैरियर अथवा मजबूत सुरक्षा दीवार लगाए जाने की मांग की थी,ताकि वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पार्षद अमित साह मोनू’m द्वारा मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाए जाने के बाद जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को उक्त स्थान का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने तथा दुर्घटना की आशंका को देखते हुए शीघ्र क्रश बैरियर लगाने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए आज खोल्टा के उक्त खतरनाक मोड़ पर क्रश बैरियर लगा दिया गया।क्रश बैरियर लगने के बाद अब इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी सुरक्षा मिलेगी। विशेष रूप से रात के समय और बरसात के दौरान इस स्थान पर दुर्घटना की आशंका कम होने की उम्मीद है।स्थानीय लोगों के अनुसार खोल्टा क्षेत्र का यह मोड़ काफी समय से परेशानी का कारण बना हुआ था।
मोड़ पर सड़क के किनारे सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती थी। तीखा मोड़ होने के कारण सामने से आने वाले वाहनों का भी कई बार समय पर पता नहीं चल पाता था।ऐसे में सड़क के किनारे क्रश बैरियर नहीं होने से वाहन के अनियंत्रित होने पर सीधे खाई में गिरने का खतरा बना रहता था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर कई बार गौवंश सड़क से नीचे गिर चुके हैं।कई पशु चोटिल अवस्था में खाई में पड़े मिले,जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह स्थान विशेष रूप से जोखिमपूर्ण बना हुआ था। स्कूटी सवारों के गिरने और चोटिल होने की घटनाएं सामने आने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा लगातार यहां सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की जा रही थी।पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खोल्टा के इस मोड़ पर दुर्घटना की लगातार आशंका बनी हुई थी। सुरक्षा बैरियर नहीं होने के कारण किसी बड़े हादसे की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता था।
उन्होंने जिलाधिकारी अंशुल सिंह के समक्ष मामले को प्रमुखता से रखते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना किसी अनावश्यक देरी के संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसका परिणाम अब सामने है। उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा जनहित से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई किया जाना सराहनीय है।
स्थानीय नागरिकों ने भी क्रश बैरियर लगाए जाने पर खुशी जताई। लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से अब इस मार्ग पर आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित होगा। लोगों ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह तथा पार्षद अमित साह ‘मोनू’ का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समस्या को गंभीरता से लेकर उसका शीघ्र समाधान कराया गया।स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं जहां सड़क के किनारे सुरक्षा दीवार,पैराफिट अथवा क्रश बैरियर की आवश्यकता है। पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सड़कों के तीखे मोड़ों और गहरी खाइयों वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम बेहद जरूरी हैं। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अन्य संवेदनशील स्थानों को भी चिह्नित कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क पर फिसलन बढ़ने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में संवेदनशील स्थानों पर क्रश बैरियर लगने से वाहन चालकों को सुरक्षा मिलती है और अनियंत्रित वाहन के खाई में गिरने की संभावना कम होती है।
खोल्टा में क्रश बैरियर लगाए जाने को स्थानीय लोगों ने इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि जिस तरह खोल्टा के इस स्थान की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर समाधान किया गया है, उसी तरह नगर के अन्य संवेदनशील और दुर्घटना संभावित स्थानों पर भी प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।स्थानीय लोगों ने कहा कि जनहित से जुड़े इस मामले में पार्षद अमित साह ‘मोनू’ द्वारा आवाज उठाने और जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए जाने से समस्या का समाधान संभव हो पाया है। क्रश बैरियर लगने के बाद अब स्थानीय लोगों के साथ ही वाहन चालकों और गौवंश की सुरक्षा को लेकर भी बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर पार्षद अभिषेक जोशी, सुनील कर्नाटक देवेंद्र सिंह फर्त्याल अतुल पांडे सुनील नंदा कमल तिवारी एडवोकेट अंजू पांडेय शांति भट्ट पूरन चंद्र भट्ट दीपक पंत महेंद्र सिंह प्रकाश जोशी जीवन चंद्र पंत राजा जोशी आदि उपस्थित रहे।
