अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 11.21 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने एक युवक को 11.21 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 3 लाख 36 हजार 300 रुपये बताई गई है।
एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय और SOG प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान माल रोड स्थित जिला चिकित्सालय के पास संदिग्ध युवक को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.21 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी की पहचान विशाल गुप्ता (29 वर्ष), निवासी कटघर, बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में की है।
उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में FIR संख्या 84/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी NDPS एक्ट के तहत थाना वनभूलपुरा, नैनीताल में मुकदमा दर्ज है। बरामद स्मैक के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
#Almora #AlmoraPolice #SSPAlmora #DrugFreeDevbhoomi #OperationPrahar #NDPSAct #Smack #DrugFreeUttarakhand #UttarakhandPolice #CrimeNews #AlmoraNews
