अल्मोड़ा: अज्ञात हिंसक वन्यजीव के हमले में युवती घायल, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
अल्मोड़ा: गुरुवार, 6 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे जौरासी वन क्षेत्र के तमाढ़ौन अनुभाग अंतर्गत ग्राम मयलागांव (पोस्ट–पथरखोला) निवासी सुनीता पर किसी अज्ञात हिंसक वन्यजीव ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अनुभाग अधिकारी चन्द्रशेखर त्रिपाठी, बीट अधिकारी पंकज सिंह बिष्ट, किशोर कुमार आर्या एवं बलवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देघाट पहुंचाया।
प्राथमिक चिकित्सीय जांच में महिला के घायल होने की पुष्टि किसी हिंसक वन्यजीव के हमले से हुई है। फिलहाल उनका उपचार जारी है।वन विभाग ने हमलावर वन्यजीव की पहचान और उसे पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास ट्रैप कैमरे और पिंजरे लगाने का कार्य जारी है।
साथ ही पूरे क्षेत्र में सघन गश्त की जा रही है स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।
