जनपद अल्मोड़ा में लगातार हल्की बारिश का दौर जारी है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 22°C दर्ज किया गया।
🌧️ पिछले 24 घंटे की वर्षा (मिमी): रानीखेत – 92.3, शीतलाखेत – 91.0, सल्ट – 89.0, चौखुटिया – 81.5, भिकियासैंण – 81.5, जैंती – 80.0, द्वाराहाट – 71.0, जागेश्वर – 68.5, अल्मोड़ा – 63.0, बैस्याछाना – 43.5, सोमेश्वर – 26.0।
🌊 नदियों का जलस्तर सामान्य कोसी बैराज का जलस्तर फिलहाल स्थिर है और चेतावनी स्तर से नीचे बना हुआ है। रामगंगा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से नीचे दर्ज किया गया है।
🛣️ सड़कों की स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग NH-109 मिटीगेशन कार्य के चलते बंद है।
इसके अलावा SH-14 और 4 ग्रामीण सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हैं।
शेष सभी राष्ट्रीय, राज्य एवं अन्य सड़कें यातायात के लिए खुली हैं।
👉 प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील की है।
