बड़ी खबर : अल्मोड़ा में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद….डीएम अंशुल सिंह
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गुरुवार, 9 जुलाई को जनपद के समस्त सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।यह निर्णय विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी से मौसम को लेकर सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

#Almora #WeatherAlert #SchoolHoliday #RainAlert #Uttarakhand #IMD #AnshulSingh #AKFastNews
