अल्मोड़ा मौसम अपडेट: जिले में हल्की बारिश, NH-109 बंद, 6 ग्रामीण सड़कें भी प्रभावित
अल्मोड़ा | 10 जुलाई 2026 | सुबह 8:00 बजे
अल्मोड़ा जनपद में शुक्रवार सुबह से हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा सोमेश्वर में 26.0 मिमी दर्ज की गई।
इसके अलावा जागेश्वर में 15.5 मिमी, सुल्त में 10.0 मिमी, भिकियासैंण व चौखुटिया में 7.0-7.0 मिमी, रानीखेत में 6.0 मिमी तथा अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई।
🌊 नदियों का जलस्तर सामान्यकोसी बैराज का जलस्तर फिलहाल चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे है तथा जलस्तर स्थिर बना हुआ है। वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है।
🛣️ सड़कों की स्थितिजनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-109 (NH-109) मिटीगेशन कार्य के चलते बंद है। इसके अलावा भूस्खलन के कारण 6 ग्रामीण सड़कें (VR) भी बंद हैं। शेष सभी राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग एवं ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए सुचारु रूप से खुली हुई हैं।
प्रशासन ने लोगों से बरसात के दौरान सावधानी बरतने तथा यात्रा से पहले सड़क और मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
#Almora #WeatherUpdate #RainAlert #Uttarakhand #NH109 #RoadUpdate #KosiRiver #Ramganga #Monsoon #AKFastNews
