अल्मोड़ा में 10 जुलाई के स्कूल अवकाश का वायरल पत्र फर्जी, प्रशासन ने किया खंडन
अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर 10 जुलाई को भारी वर्षा के चलते शैक्षिक संस्थानों में अवकाश घोषित होने का एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पत्र भ्रामक है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया गया है कि 10 जुलाई के लिए जनपद अल्मोड़ा में किसी भी प्रकार का अवकाश घोषित नहीं किया गया है।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक संदेशों पर विश्वास न करें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यदि मौसम की स्थिति को देखते हुए अवकाश घोषित किया जाता है, तो इसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।
