बिग ब्रेकिंग: 25 अप्रैल को आएगा उत्तराखंड बोर्ड 2026 का रिजल्ट।
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने जानकारी दी है कि वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा।यह परिणाम प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की मौजूदगी में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
#UttarakhandBoard #UKBoardResult2026 #BoardExamResults #UttarakhandNews #ResultUpdate #EducationNews
