टिहरी: चंबा–कोटी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।जानकारी के अनुसार वाहन (UK 09 TA 1799) ऋषिकेश से घनसाली जा रहा था।
सभी यात्री हरिद्वार में अंतिम संस्कार के बाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज और राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन को लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया है।
#TehriAccident #UttarakhandNews #RoadAccident #BreakingNews #RescueOperation #PushkarSinghDhami #IndiaNews
