नई दिल्ली। मंगलवार को पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गयी है। ये बढ़ोतरी करीब 91 पैसे प्रति लीटर तक हुई है। बता दें कि एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरा मौका है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं।इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पहले के 97.77 रुपये प्रति लीटर से 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीजल का रेट 90.67 रुपये प्रति लीटर से 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
