देहरादून। Pushkar Singh Dhami ने प्रदेश में विद्युत, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, पार्किंग, भवन निर्माण और अन्य विकास योजनाओं के लिए कुल ₹1344 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जनपदों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, बद्री गाय संरक्षण, जिला योजनाओं के संचालन और पर्यटन परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से यह मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री ने जनपद Nainital के बिठौरिया नंबर-1 स्थित विकासनगर कॉलोनी में नलकूप निर्माण हेतु ₹63.62 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत की। वहीं Bageshwar के कपकोट विधानसभा क्षेत्र में सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत सब स्टेशन स्थापना के लिए ₹6.54 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹2 करोड़ स्वीकृत किए गए।
इसके अलावा Dehradun कैंट क्षेत्र में बंच केबिल कार्य हेतु ₹4.92 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹1.96 करोड़ की स्वीकृति दी गई। Udham Singh Nagar के किच्छा क्षेत्र स्थित ग्राम दरऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क एवं तालाब सौंदर्यीकरण के लिए ₹25 लाख स्वीकृत किए गए।
मुख्यमंत्री ने Rudraprayag के ग्राम रैतोली में ग्रामीण निर्माण विभाग के अनावासीय कार्यालय भवन निर्माण हेतु ₹3.85 करोड़ की मंजूरी देते हुए प्रथम किश्त में ₹1.54 करोड़ जारी करने का अनुमोदन किया। पशुपालन विभाग के अंतर्गत भराड़ीसैंण क्षेत्र में बद्री गाय संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ₹30.03 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की गई।नवनिर्मित जिला न्यायालय परिसर, देहरादून में विशेष सेवाओं एवं सफाई व्यवस्था संचालन के लिए कुल ₹4.39 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी गई।
साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना मद में ₹1018 करोड़ की धनराशि जिलाधिकारियों के नियंत्रण में रखे जाने का निर्णय लिया गया।राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली टैरिफ छूट देने हेतु ₹100 करोड़ के बजट प्रावधान के सापेक्ष ₹27.74 करोड़ अवमुक्त किए गए।
वहीं Power Transmission Corporation of Uttarakhand Limited (पिटकुल) की एडीबी पोषित योजनाओं हेतु ₹150 करोड़ तथा पीएफसी वित्तपोषित योजनाओं के लिए ₹45 करोड़ की प्रथम किश्त जारी करने को मंजूरी दी गई।इसके अलावा Uttarakhand Tourism Development Board को अनुदान मद में ₹110 करोड़ के सापेक्ष शेष ₹55 करोड़ जारी करने का अनुमोदन भी मुख्यमंत्री ने दिया।Champawat जनपद के थाना पाटी में पुलिस आवास निर्माण हेतु ₹3.02 करोड़ स्वीकृत किए गए। वहीं Pithoragarh जिले में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग स्थित नाबीढांग कैंप में 09 इग्लू हट निर्माण को मंजूरी दी गई।इसके अतिरिक्त ऊखीमठ-पिंगलापानी योजना हेतु ₹1 करोड़,
Tehri Garhwal के जामणीखाल में पार्किंग निर्माण हेतु ₹83.64 लाख तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के लिए राज्यांश मद में ₹2.84 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई।
