अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित क्वारब क्षेत्र को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया क्वारब मार्ग को 29 मई 2026 से अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है।प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यात्री बसों एवं हल्के वाहनों की आवाजाही अब क्वारब बाईपास मार्ग से कराई जाएगी। वहीं भारी वाहनों के लिए अल्मोड़ा – विश्वनाथ – शहरफाटक राज्य मार्ग 13 तथा खैरना – रानीखेत मार्ग को वैकल्पिक रूट के रूप में निर्धारित किया गया है।प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

