![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240501-WA0002.jpg?fit=1024%2C460&ssl=1)
नंदा देवी के पास लगने वाले सेल बाजार के विरोध में आज दिनांक 01 मई बुधवार को नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने उपजिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा को ज्ञापन दिया गया। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि नंदा देवी के पास bबाजार लगाने को लेकर जिला प्रशासन से अनुमति देने से मना किया है और अगर किसी भी स्थिति में बाजार लगता है तो उसको उखाड़ के फैंक दिया जायेगा। बाजार लगने से पूरे नगर के व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होता है और ऐसी स्थिति में तीन हजार व्यापारी विरोध और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और अगर कोई भी अनहित होता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। व्यापारी अपने व्यापार और रोजी रोटी को बचाने के लिए रोड में भी उतर सकता है अगर ऐसे बाजार के ठेकदारों से अल्मोड़ा के व्यापार को बचाने के लिए नगर व्यापार मंडल किसी भी हद तक जा सकता है। जिला प्रशासन से मिलने में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा, सचिव वकुल साह उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, उपसचिव आशीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, कोषाध्यक्ष कुणाल नयाल आदि पदाधिकारी मौजूद थे।