उत्तराखंड। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े उत्पीड़न मामले में पुलिस ने उनके पति गिरधारी लाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद एसआईटी और पुलिस की टीम उन्हें अपने साथ लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई है। देहरादून पहुंचने के बाद मामले के संबंध में उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस इस प्रकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान मामले में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है।
