सोशल मीडिया पर 11 नवंबर को भाई दूज की छुट्टी का आदेश फर्जी, शासन ने किया खंडन देहरादून। उत्तराखंड शासन ने 11 नवंबर 2026 को भाई दूज के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित आदेश को फर्जी और निराधार बताया है।शासन की ओर से 9 नवंबर को जारी पत्र में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कूटरचित आदेश तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। शासन ने स्पष्ट किया कि 11 नवंबर को भाई दूज के अवकाश को लेकर जारी आदेश पूरी तरह फर्जी है।
