अल्मोड़ा-अल्मोड़ा की सड़कों के सुधार को लेकर जहां आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है,वहीं इस मुद्दे पर अब राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है।भाजपा के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस विधायक और उनके समर्थकों पर तीखा हमला बोला है।अल्मोड़ा में मुख्य माल रोड और धारानौला क्षेत्र की सड़कों के हॉटमिक्स और पेचिंग कार्य को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इन कार्यों के टेंडर पहले ही हो चुके हैं और एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ होना तय है , श्री कर्नाटक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक और उनके कार्यकर्ता अब इस कार्य का झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि जब प्रस्तावित कार्यों की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, तब कांग्रेस नेताओं द्वारा अनर्गल बयानबाजी करना केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास है,उन्होंने कहा कि कार्य शुरू होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस की ओर से आंदोलन की चेतावनी देना “निचले स्तर की राजनीति” का उदाहरण है। भाजपा नेता ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है और जनता सब समझ रही है।बिट्टू कर्नाटक ने यह भी दोहराया कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और अल्मोड़ा की सड़कों को सुधारने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह प्रस्तावित कार्यों पर राजनीति करने में लगे हैं, इसलिए जनता उनको नकार रही है।।
