नैनीताल/अल्मोड़ा, 3 सितंबर 2026। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल को अपना नया नियमित कुलपति मिल गया है। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। नियुक्ति के साथ ही विश्वविद्यालय में चल रही अंतरिम व्यवस्था भी समाप्त हो गई है।
अल्मोड़ा से नैनीताल तक बढ़ी जिम्मेदारीप्रो. सतपाल सिंह बिष्ट इससे पहले सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। राजभवन के रिकॉर्ड में भी उन्हें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में दर्ज किया गया है।
प्रो. बिष्ट का कुमाऊं विश्वविद्यालय से भी पुराना शैक्षणिक जुड़ाव रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान में स्नातकोत्तर एवं शोध किया और विश्वविद्यालय में लंबे समय तक सेवाएं दीं। वे RIPS ओडिशा और मिजोरम विश्वविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी विभाग से भी जुड़े रहे हैं। वर्ष 2023 से वे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
