बाडेछीना के छानी गांव में तेंदुए का हमला, दीवान सिंह घायल
अल्मोड़ा: बाडेछीना क्षेत्र के छानी गांव में तेंदुए ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। दीवान सिंह अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ी में छिपे तेंदुए ने पीछे से अचानक उन पर हमला कर दिया।हमले में दीवान सिंह के हाथ और पीठ पर घाव हो गए। मौके पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रगा है घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।वन विभाग के रेंजर मोहन नाम आर्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही जल्द ही घटनास्थल के आसपास पिंजड़ा की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहेगी।
