अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, 80 फीट गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल
अल्मोड़ा में कोसी के पास आधी रात करीब 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जागर से लौट रही ऑल्टो K10 कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कुज्याड़ी गांव निवासी आनंद रावत की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार बेस अस्पताल में चल रहा है।बताया जा रहा है कि जागर से लौटते समय चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और कार खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घायलों ने ग्रामीणों की मदद से मृतक आनंद रावत को खाई से बाहर निकाला।
