अल्मोड़ा के एसएमएसएन राइका भगतोला में मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित
अल्मोड़ा। एसएमएसएन राइका भगतोला में 8 अगस्त 2026 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के तत्वावधान में सत्र 2026-27 की प्रथम गतिविधि ‘मानक लेखन’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘बायोगैस’ रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
विद्यालय के BIS मेंटर डॉ. दीपेश कुमार टम्टा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के विषय और भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य नीरज कुमार वर्मा ने क्लब के 25 सदस्यों को लेखन सामग्री वितरित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा कल्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1,500 का पुरस्कार जीता। कक्षा 12 की अर्वितिका चंदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹1,000 तथा कक्षा 10 की साक्षी नायल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹750 का पुरस्कार प्राप्त किया।
वहीं कक्षा 9 की कात्यायनी चंदा को ₹250 की नगद धनराशि प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य नीरज कुमार वर्मा ने भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता नीमा बोरा ने किया। इस दौरान प्रवक्ता राकेश मिश्रा एवं कुंदन बोरा का सहयोग रहा।
#अल्मोड़ा #BIS #भारतीयमानकब्यूरो #मानकलेखन #बायोगैस #शिक्षा #Almora #Uttarakhand #SchoolNews #StudentAchievement
