अल्मोड़ा, 7 जुलाई 2026 युवाओं का सर्वांगीण विकास एवं उनके लिए अवसरों का सृजन सरकार की प्राथमिकता : कुंदन कटवाल
उत्तराखंड युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) कुंदन लटवाल ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अधिकारियों से विभागीय कार्यों में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए लटवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, उनकी प्रतिभा को उचित सम्मान दिलाने तथा उन्हें रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा सभी अधिकारियों को इसी भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया तथा विभागीय चुनौतियों एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी दी।
उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण के एन तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
