अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जनसभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि यात्रा प्रदेश की जनता के मुद्दों को उठाने का अभियान है। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, महिलाओं की सुरक्षा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और रोजगार के अभाव से आम जनता और युवा सबसे अधिक प्रभावित हैं।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा प्रदेश के हर जिले और गांव तक पहुंचकर जनता की आवाज़ को मजबूत कर रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर संघर्ष जारी रखेगी तथा प्रदेशवासियों से यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल, राजू भट्ट, बहादुर मेहता, राजेंद्र बिष्ट, रमेश भंडारी, जिला पंचायत सदस्य कुंदन भंडारी, संतोष कुमार, निशा कनवाल, भुवन दोसाद, आनंद बिष्ट, नारायण दत्त पांडे, निर्मल रावत, गजेंद्र फर्तियाल, नवीन कोहली, कमल बिष्ट, रंजीत नयाल, ललित मेहता, गोपाल कनवाल, दिनेश पिलकवाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
