अल्मोड़ा, 25 अप्रैल 2026: विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा, अल्मोड़ा ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।हाईस्कूल परीक्षा में 232 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 229 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे।
वहीं इंटरमीडिएट में 188 में से 175 छात्र सफल हुए। हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 98.2% और इंटरमीडिएट का 93.94% दर्ज किया गया।हाईस्कूल में 86 विद्यार्थियों ने ससम्मान, 176 ने प्रथम, 76 ने द्वितीय और 7 ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
इंटरमीडिएट में 47 छात्रों ने ससम्मान, 148 ने प्रथम और 27 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की।विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट तथा 4 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की प्रदेश वरीयता सूची में स्थान बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, भूपेश पंत, भाष्करानन्द काण्डपाल, गुरुदेव जोशी सहित समस्त शिक्षकों ने भी हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू होगी और उसी दिन से नियमित कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी।
