अल्मोड़ा में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जनजागरूकता यात्रा, संविधान और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बुधवार को अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने जनजागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा से हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी पार्क पहुंची।
गांधी पार्क में कांग्रेसजनों ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सामूहिक वाचन किया और लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया तथा नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। मतदाता के अधिकारों की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ मात्र राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए चलाया जा रहा जनजागरण अभियान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को मजबूती से उठाने की बात कही।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, सेवादल अध्यक्ष परितोष जोशी, हर्ष कनवाल, प्रदेश सचिव दीप डांगी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Almora #Congress #VoteBachaoDeshBachao #CongressCampaign #Democracy #Constitution #VotingRights #Uttarakhand #AlmoraNews
