![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240518_084101.jpg?fit=742%2C560&ssl=1)
अल्मोड़ा नगर में बीते दिनों हुई बारिश के बाद कोसी पंपिंग योजना से आई सिल्ट नगर के जलाशयों में जमा हो गई, जिसके कारण लोगो को दूषित पानी पीना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए जल संस्थान ने दूषित पानी की आपूर्ति रोकने के लिए जलाशयों की सफाई शुरू कर दी है। बीते बृहस्पतिवार को जल संस्थान ने नगर के मुख्य जलाशय की सफाई की, इससे आधे नगर के लोगों को शुद्ध पानी मिला। वहीं शुक्रवार को नगर के सर्किट हाउस जलाशय की सफाई होने से आधे नगर में जलापूर्ति प्रभावित रही। मजबूरन लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर पानी का प्रबंध करना पड़ा।