अल्मोड़ा। शहर की 38 वर्षों पुरानी प्रतिष्ठित फर्म प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स में इन दिनों खरीदारी को लेकर ग्राहकों की अच्छी भीड़ उमड़ रही है। बेहतर उत्पादों और वर्षों से कायम ग्राहकों के विश्वास के चलते प्रतिष्ठान ने अल्मोड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी खास पहचान बनाई है। इस बार भी ग्राहकों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रतिष्ठान में रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और बड़ी LED टीवी की खूब बिक्री हो रही है। ग्राहकों को खरीदारी के साथ आकर्षक उपहार जीतने का अवसर भी दिया जा रहा है। इसके तहत प्रतिष्ठान की ओर से ₹5,001 तक के स्क्रैच कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही हर वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी लकी ड्रॉ का आयोजन किया जा रहा है।
लकी ड्रॉ के तहत प्रथम पुरस्कार में LED टीवी, द्वितीय पुरस्कार में रेफ्रिजरेटर और तृतीय पुरस्कार के रूप में वाशिंग मशीन दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 101 ग्राहकों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स प्रबंधन का कहना है कि 38 वर्षों से ग्राहकों का विश्वास ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है।
इसी विश्वास को बनाए रखते हुए ग्राहकों के लिए खरीदारी को अधिक आकर्षक और यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिष्ठान की ओर से सभी ग्राहकों से इस विशेष आयोजन का लाभ उठाने की अपील की गई है।
