धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर नगर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 6 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। इस दौरान शहर में भीड़भाड़ को देखते हुए कुछ मार्गों पर चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कई मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
1- जलाल तिराहे से लिंक रोड की तरफ आने वाले समस्त चारपहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा। उक्त वाहन बेस तिराहा–करबला से नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेंगे।
2- फायर स्टेशन से शिखर तिराहे को आने वाले समस्त चारपहिया वाहनों को पूर्ण रूप से डायवर्ट किया जायेगा, जो एनटीडी से धारानौला या सेल बैण्ड से होते हुए नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेंगे।
3- नगर अल्मोड़ा में भीड़-भाड़ की स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था में तात्कालिक रूप से आंशिक परिवर्तन किये जा सकते हैं।
4- उपरोक्त के अतिरिक्त नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था पूर्व की तरह रहेगी।
अपील- समस्त सम्मानित जनता से अपील है कि उपरोक्त यातायात व्यवस्था का पालन कर यातायात को सुव्यवस्थित बनाये रखने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें।
