अल्मोड़ा। दीपावली पर्व को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 4 नवंबर को धारानौला चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते एक चालक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चालक चंदन सिंह निवासी ओखलकांडा ब्लॉक, जनपद नैनीताल, शराब के नशे में कार चला रहा था। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। साथ ही ₹12 हजार का कोर्ट चालान भी किया गया।
यह कार्रवाई एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सीओ बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।
