अल्मोड़ा। धार की त्यूनी मस्जिद के समीप सेना क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को दिनेश चंद्र (52) बाइक समेत खाई में गिर गए थे।
घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन टीम ने स्ट्रेचर की मदद से घायल को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान एनटीडी चौकी का पुलिस स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा।
अग्निशमन टीम की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
