![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240505_113252.jpg?fit=750%2C563&ssl=1)
अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में हर साल पूजा अर्चना के लिए देश विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन इन पर्यटकों के लिए किसी भी तरह की कोई स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है। पर्यटकों के लिए स्वास्थ्य सुविधा तो दूर की बात यहां के स्थानीय लोगो के लिए भी किसी प्रकार कोई उपलब्ध नहीं है। यहां के स्थानीय लोगों हो या श्रद्धालु सबको स्वास्थ्य बिगड़ने पर एक गोली दवा या इंजेक्शन के लिए तीन किमी दूर आरतोला की दौड़ लगानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक धाम में एक दशक में कई गुना श्रद्धालु बढ़ गए हैं। इसी को देखते हुए श्रावणी मेले के दौरान यहां पर अस्थाई अस्पताल, पुलिस फोर्स, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाती थी। लेकिन वर्तमान में गर्मियों के सीजन में श्रावणी मेले से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे हैं। बावजूद इसके यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की जा सकी है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालु कड़वा अनुभव लेकर लौट रहे हैं।