जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अल्मोड़ा में गुरुवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग की कार्यकारिणी बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी ने की, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीण डावर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम को स्थानीय विधायक मनोज तिवारी का संरक्षण प्राप्त रहा। कार्यक्रम के दौरान विधायक मनोज तिवारी ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने किया।
मुख्य अतिथि कैप्टन प्रवीण डावर ने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान, स्वतंत्रता संग्राम में पार्टी की भूमिका और देश के विकास में उसके प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास देशप्रेम और बलिदान की भावना से जुड़ा है।
उन्होंने आरएसएस की विचारधारा पर आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और विचारधारा को तर्कपूर्ण तरीके से जनता के बीच रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है तथा संगठन को मजबूती देने के लिए अधिक सक्रियता से काम करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, तारा चंद्र साह, पूर्व अर्बन कोऑपरेटिव अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, प्रदेश सचिव दीप चंद्र सिंह डोगी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत और विचार विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर बीएस बगड़वाल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा गोपाल सिंह चौहान, नारायण दत्त पांडे, हेमंत पाठक, रूप रावत, धीरेंद्र प्रकाश जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, कृष्ण चंद्र जोशी, विनोद वैष्णव, सेवादल अध्यक्ष परितोष जोशी, पंकज पॉल, एडवोकेट वैभव पांडे, देवेन तमता, लक्ष्मण कोरंगा, राजेंद्र सिंह टाकुली, कपिल कंवल, एडवोकेट मुकेश दानी, पत्रकार रमेश जावत, अख्तर हुसैन, किरण आर्य, यूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल, मोहम्मद दानिश खान, पंकज मीर, हेमचंद जोशी, हरीश उप्रेती और राजेश आर्य सहित अन्य लोग शामिल हुए।
