
अल्मोड़ा हेमवती नंदन बहुगुणा में चल रही राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के अभय मिश्रा और उनके जोड़ीदार देव ने रिदमिक पुरुष युगल में चंडीगढ़ के लिए गोल्ड मेडल जीतकर परचम लहराया। दोनों की शानदार प्रस्तुति ने निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

अभय मिश्रा मूल रूप से उत्तरकाशी के रहने वाले हैं। उनके पिता प्यारेलाल मिश्रा एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं। जबकि उनकी माता मंजू मिश्रा गृहिणी हैं। अभय ने बताया वह बीते दस साल से योग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। योग के प्रति उनका समर्पण और मेहनत ही उनकी सफलता की कुंजी है।
वहीं, उनके जोड़ीदार देव ने बताया कि उनके पिता विनोद कुमार कारपेंटर की दुकान हैं। माता संध्या देवी गृहिणी हैं। देव भी पिछले दस साल से योग की साधना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों ने ही उन्हें इस फील्ड में आने के लिए प्रेरित किया था। दोनों विजेताओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु प्रभाकर और माता-पिता को दिया।