![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/03/f4bf882eb8ef8820a841e8d2e42d24fd.jpg?fit=590%2C332&ssl=1)
दक्षिण अंडमान सागर में बना तूफान मोचा आज भयानक रूप दिखाएगा। मोचा आज दिन में बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर से गुजरेगा। जिससे खुले समुद्र के ऊपर तूफान 12 मई तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। जिससे यह गंभीर या बहुत गंभीर श्रेणी का हो सकता है। इसकी वजह से तेज हवाएं और बरसात हो सकती है।
उत्तराखंड का मौसम –
उत्तराखंड में भी मौसम के बदलने का असर नजर आ रहा है। आज उत्तराखंड में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है। अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि तेज हवाओं का असर जारी रहेगा। मैदानी इलाकों में तापमान अधिक रहेगा।
अल्मोड़ा का मौसम –
आज अल्मोड़ा में मौसम साफ रहने का अनुमान है। जिससे पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। अपराह्न बाद तेज हवाएं चलने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 19°C और अधिकतम तापमान 25°C के आस-पास रहने का अनुमान है।