![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/03/f4bf882eb8ef8820a841e8d2e42d24fd.jpg?fit=590%2C332&ssl=1)
मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ओलावृष्टि और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड का मौसम-
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवा का अनुमान है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश के अलावा बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। बारिश, तेज हवा और बर्फबारी को लेकर कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अल्मोड़ा का मौसम –
अल्मोड़ा में बारिश की संभावना है। दोपहर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है। हवा की रफ्तार 22 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। न्यूनतम तापमान 12°C और अधिकतम 17°C तक रहेगा।