उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 10 जिलों में भारी बारिश का खतरा, आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधमसिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चम्पावत और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है।इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अति तेज बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
#Uttarakhand #WeatherAlert #HeavyRain #Monsoon #RainAlert #Thunderstorm #Lightning #Dehradun #Nainital #Pithoragarh #Champawat #Bageshwar #UttarakhandNews
