देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेशभर में मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि 22 अक्तूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश से मानसून की विदाई पूरी तरह हो चुकी है। 23 से 25 अक्तूबर तक राज्य में आसमान साफ रहने के संकेत हैं।
उन्होंने कहा कि ला नीना के प्रभाव के कारण इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक ठंड पड़ सकती है। इसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है। ठंड इस बार सामान्य से पहले दस्तक दे सकती है।
