
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता डिसूजा की सहमति से जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिला अल्मोड़ा से राधा बिष्ट को यह दायित्व सौंपा गया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
राधा बिष्ट को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बात करें बाकी जिलों की तो रानीखेत से गीता पंवार, बागेश्वर से गोपा धपोला, चंपावत से विमला महारा, नैनीताल से खष्टी बिष्ट को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।