![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/04/a55bf4f0dab2baec76620be55ddd8a44-e1682689685703.jpg?fit=496%2C318&ssl=1)
देहरादून: विकासनगर के सहसपुर के महमूद नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठा ले गया। आज सुबह मासूम का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया।
आम के बाग से बरामद हुआ शव
जानकारी के मुताबिक ग्राम शंकरपुर महमूद नगर में बीते शनिवार को घर के आंगन में खेल रहे 4 साल के एहसान पुत्र जोशीम निवासी मेहमूदनगर को गुलदार उठा ले गया। रात भर सर्च अभियान चलाया गया लेकिन काफी ढूंढ खोज के बाद भी मासूम का कोई सुराग नहीं लग सका। आज सुबह मासूम का शव अरविंद चौहान के आम के बाग से बरामद हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।