
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड राज्य में भी पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें वापस भेजने की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के लिए बता दे किउत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों (यथा देहरादून, हरिद्वार एवं नैनीताल इत्यादि) में वर्तमान में लगभग 250 पाकिस्तानी नागरिक प्रवासरत हैं। जिनमें से 247 दीर्घकालिक वीजा पर भारत आए हुए। अधिकांशतः पाक हिंदू नागरिक हैं और 03 पाकिस्तानी नागरिक अल्पावधि वीजा पर प्रवासरत हैं। उत्तराखंड में अल्पावधि वीजा पर रह रहे 03 पाक नागरिकों में से 02 को वापस भेज दिया गया है और 02 को वापस भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा –
आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नेतृत्व में सी.सी.एस. की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्रदेश में पाकिस्तानी राष्ट्रिकों को जारी वीजा के संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देशों व विदेश मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों के क्रम कार्यवाही की जा रही है।