
उत्तराखंड की चमोली के माणा में हादसे को 24 घंटे से ज्यादा हो गया है। अभी भी 8 मजदूर वहां फंसे बताए जा रहे हैं शनिवार की सुबह से ही रेस्क्यू अभियान तेजी से जारी है 47 श्रमिकों को सफल रेस्क्यू कर के निकाल लिया गया है । बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन प्रोजेक्ट में कुल 57 लोग काम कर रहे थे जिसमें दो लोग छुट्टी पे थे बाकी 55 मजदूर हादसे की चपेट में आगे हालांकि 47 लोगों को निकाल लिया गया है अभी भी तेजी से रेस्क्यू अभियान जारी है।
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशलमीडिया पेज में पोस्ट डालते हुए कहा की
माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, ज्योतिर्मठ में उपचार हेतु भेज दिया गया है।अभी तक कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है।
