![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240604_145641.jpg?fit=999%2C578&ssl=1)
बीजेपी उम्मीदवार अजय भट्ट उत्तराखंड राज्य की उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर मिले रुझानों में 306275 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर प्रकाश जोशी मैदान में हैं। इस लोकसभा सीट के क्षेत्र में दो जिले और 15 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इस लोकसभा सीट पर पंतनगर की गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर हवाई अड्डा और आईआईएम काशीपुर भी आती है। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट दो जिलों को मिलाकर बनाई गई है। यह लोकसभा सीट उत्तराखंड के पांच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस निर्वाचन क्षेत्र की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। उधम सिंह नगर में जाति के आधार पर मतदाताओं की बात करें तो मुस्लिम, बंगाली और सिख मतदाता प्रमुख हैं। लगभग 30% मतदाता ओबीसी वर्ग के हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 14 विधानसभा सीटें हैं। नैनीताल जिले में भीमताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआं और नैनीताल की सीटें हैं। उधम सिंह नगर जिले में बाजपुर, गदरपुर, जशपुर, काशीपुर, खटीमा, किच्छा, नानकमत्ता, रुद्रपुर और सितारगंज की सीटें शामिल हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भीमताल सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार राम सिंह कैड़ा विजयी हुए थे।