देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरभजन सिंह ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी और खेल के प्रति समर्पण से विश्व क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। उनका शानदार खेल करियर और उपलब्धियां देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
