देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।तबादला आदेश के तहत IAS अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) देहरादून की जिम्मेदारी से मुक्त कर अपर सचिव पर्यटन का प्रभार सौंपा गया है।
वहीं IAS दीपक सैनी को देहरादून का नया CDO नियुक्त किया गया है।इसके अलावा IAS प्रवीण कुमार को CDO पिथौरागढ़ और IAS अनामिका को CDO अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुल 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।



