![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/04/bbb4cea65d169b1261f5f476d6f3b9b6.jpg?fit=640%2C480&ssl=1)
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में चार एवं पांच मई को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। साल 2014 के बाद पाकिस्तान के किसी बड़े नेता की यह पहली भारत यात्रा होने जा रही है।
पिछला समिट समरकंद में हुआ था
इस साल एससीओ की अध्यक्षता भारत के पास है। साल 2022 में यह सम्मेलन उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुआ था। साल 2017 में भारत को इस संगठन का पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया। तब से भारत संगठन के सदस्य देशों के आपसी हितों के लिए कई प्रस्ताव पेश कर चुका है।
बिलावल ने पीएम मोदी पर की थी विवादित टिप्पणी
इससे पहले दिसंबर 2022 में बिलावल ने प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके चलते उन्हें अपने ही देश में आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। दरअसल, यूएन की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को पालने-पोसने का आरोप लगाया था। जिसके जवाब में बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया।