अल्मोड़ा जनपद में रविवार सुबह मौसम बादलों से घिरा रहा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पिछले 24 घंटों में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।
सबसे अधिक 29-29 मिलीमीटर वर्षा भैंसियाछाना और जागेश्वर में दर्ज हुई। इसके अलावा चौखुटिया में 20 मिमी, सल्ट में 14 मिमी, सोमेश्वर में 8 मिमी, रानीखेत में 6.1 मिमी, भिकियासैंण और जैंती में 5-5 मिमी, द्वाराहाट और मासी में 3-3 मिमी तथा अल्मोड़ा में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।कोसी बैराज का जलस्तर फिलहाल चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है तथा जलस्तर स्थिर है।
वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर भी खतरे के स्तर से नीचे दर्ज किया गया है।सड़कों की बात करें तो NH-109 मिटीगेशन कार्य के चलते बंद है। वहीं SH-102 और 6 ग्रामीण सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हैं।
इसके अलावा सभी राष्ट्रीय, राज्य, मुख्य जिला और ग्रामीण मार्गों पर यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान यात्रा करते समय सतर्कता बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी रखने की अपील की है।
