![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/04/1e664837132fe3ae640de5716f881730.jpg?fit=628%2C440&ssl=1)
कानून मंत्री किरेन रिजिजू की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हादसे में कानून मंत्री सुरक्षित हैं उन्हें कोई चोट नहीं आई है। साथ ही उनके साथ उस कार में सवार अन्य लोग भी सुरक्षित हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि कानून मंत्री किरेन रिजिजू जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। बनिहाल के पास उनके वाहन ने आगे जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया और इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। गनिमत रही की किसी को चोट नहीं आई।