![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/04/b90039859f32f2a4c3cd9c0cef7b502f.jpg?fit=735%2C386&ssl=1)
हल्द्वानी: कालाढूंगी से पांच किमी दूर एक नाले में क्षत-विधत अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में शिनाख्त को रखा
जानकारी के मुताबिक सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। आस-पास देखने पर सड़क किनारे नाले में क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव देख उनके होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी।महिला ने नीले रंग की सलवार सूट पहनी है। उन्होंने बताया शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में शिनाख्त को रखा गया है। शव 20 से 25 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।