![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230428_134125.jpg?fit=855%2C583&ssl=1)
चंपावत के शांत बाजार निवासी कंचन मेहता और पिथौरागढ़ सिनेमा लाइन निवासी विदित जोशी ने इंडिया बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्हें संगीत के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल हुई है।
थर्टी डेज थर्टी प्लेज में संगीत देकर किया कीर्तिमान स्थापित
बता दें की कंचन मेहता और विदित जोशी ने लखनऊ के संगीत नाटक एकेडमी में मंचकृति समिति की ओर से आयोजित हास्य नाटकों की श्रृंखला थर्टी डेज थर्टी प्लेज में संगीत देकर यह कीर्तिमान स्थापित किया है। कंचन ने तबला-ढोलक और विदित ने संगीत निर्देशन, गायन, हारमोनियम और कीबोर्ड से संगीत देकर नाटकों का स्तर बढ़ाया। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।