
उत्तराखंड के युवाओं के खुशखबरी फिर निकली भर्ती उत्तराखंड में वन दरोगा के 124 पदों पर भी भर्ती होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती के विज्ञापन में वन दरोगा के पद भी जोड़ दिए हैं। इसके साथ ही रिक्त पदों की कुल संख्या 241 से बढ़कर 365 हो गई है। भर्ती के लिए 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि 31 जनवरी को सहायक कृषि अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें वन दरोगा का नाम तो शामिल था लेकिन पदों का निर्धारण न होने से शून्य दिखाए गए थे। अब सभी दिक्कतें दूर होने के बाद पदों की संख्या स्पष्ट हो गई है। इस भर्ती में अब वन दरोगा के 124 पद शामिल होंगे।