अल्मोड़ा। दीपावली और धनतेरस पर्व के दौरान नगर में बढ़ने वाली भीड़-भाड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किए हैं। ये बदलाव 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2025 तक प्रभावी रहेंगे।

यातायात व्यवस्था में किए गए मुख्य परिवर्तन इस प्रकार हैं—
जलाल तिराहा से लिंक रोड मार्ग बंद:
18 अक्टूबर को जलाल तिराहे से लिंक रोड की ओर चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन बेस तिराहा करबला मार्ग से नगर में प्रवेश कर सकेंगे।
एल.आर. साह रोड पर प्रतिबंध:
18 से 21 अक्टूबर तक फायर स्टेशन से शिखर तिराहे तक चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इन वाहनों को एनटीडी से धारानौला या सैल बैंड मार्ग से होकर नगर में प्रवेश की अनुमति होगी।
मॉल रोड पर वन-वे व्यवस्था:
19 अक्टूबर (रविवार) को मॉल रोड में सामान्य दिनों की भांति वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
पटाल बाजार में दोपहिया वाहन प्रतिबंधित:
18 से 21 अक्टूबर तक पटाल बाजार क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह वर्जित रहेगी।
तात्कालिक बदलाव की संभावना:
नगर में भीड़ की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा आवश्यकतानुसार तात्कालिक परिवर्तन भी किए जा सकते हैं।
अन्य व्यवस्था पूर्ववत:
उपरोक्त संशोधनों को छोड़कर नगर की अन्य यातायात व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।
